टे विद्युत पोल से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने नया पोल लगाने की मांग की।
डेस्क(हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत बलुआ पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित बेरगाछी गांव में सड़क किनारे विद्युत पोल टूटकर ईंटों के ढेर पर झुका हुआ है। पोल के ऊपर सोलर स्ट्रीट लाइट भी लगी हुई है, जिससे रात के समय आसपास के इलाके में रोशनी होती है। ग्रामीणों के अनुसार इसी रोशनी में छोटे-छोटे बच्चे पढ़ाई करते हैं, जबकि दिन के समय बच्चे पोल के आसपास खेलते रहते हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत पोल टूटने के बाद वह नीचे की ओर झुक गया है और बगल में रखी ईंटों के सहारे टिका हुआ है। सड़क किनारे पोल के इस तरह झुके रहने से राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों के बीच दुर्घटना की चिंता बनी हुई है। वार्ड सदस्य मो. मेंहदी समेत ग्रामीण गुड़िया खातून, सुहानी खातून, पूर्व वार्ड सदस्य सुरेश मंडल और मो. मुस्ताक आलम ने विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि पोल की स्थिति काफी समय से खराब है। इसकी जानकारी संबंधित विभाग को भी दी गई है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते टूटे पोल को नहीं हटाया गया तो किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने विद्युत विभाग से पुराने और जर्जर पोल को हटाकर नया विद्युत पोल लगाने की मांग की है, ताकि बच्चों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को संभावित खतरे से बचाया जा सके। इस संबंध में विद्युत कनीय अभियंता बैद्यनाथ प्रसाद गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। विद्युत पोल की स्थिति के अनुसार मरम्मत अथवा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि विद्युत उपभोक्ताओं को समुचित सुविधा मिलती रहे।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
