बिहार के मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने दो भाइयों को मारी गोली मौत
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पश्चिमी क्षेत्र के साहेबगंज थाना क्षेत्र में मछली मारने की लड़ाई और गोलीबारी में खूनी संघर्ष के बीच स्थानीय पैक्स अध्यक्ष और उसके भाई की मौत हो गई। घटना की सूचना पर sdpo समेत पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची तथा दोनों शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी। मृतक की पहचान मुकेश सहनी और नरेश सहनी के रूप में हुई है । जो आपस में भाई बताए जा रहे हैं। स्थानीय भीड़ का आरोप है कि पूर्व में दोनों पक्षों में विवाद था जिसकी सूचना थाना में दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की इससे विवाद का रूप लिया और आज एक साथ दोनों भाइयों की हत्या से साहेबगंज की धरती खून से लाल हो गई। प्रथम दृष्टया मामला मछली पालन को लेकर पोखर पर किए गए कब्जे से संबंधित है जिसमें दोनों पक्षों के द्वारा पूर्व में ही थाने को सूचित किया जा चुका था। लोगों का आरोप है कि पुलिस समय रहते कार्रवाई की होती, तो शायद यह घटना को रोका जा सकता था।
More Stories
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
हंगामा कर रहे पांच शराबी गिरफ्तार, मनिहारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच लोगों...
कुरसेला में पुलिस ने 26 लीटर देसी शराब बरामद कर दो दो तस्कर को किया गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए...
