September 21, 2026

रेलवे लेखा विभाग में स्वच्छता अभियान, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

Read Time:1 Minute, 10 Second

कोमल गुप्ता (कटिहार)

रेलवे स्वच्छता अभियान के तहत रेलवे लेखा विभाग, कटिहार में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान विभाग के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की।इस दौरान ऑफिस, टेबल-कुर्सी, कंप्यूटर सहित अन्य स्थानों एवं उपकरणों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कर्मचारियों ने आसपास के परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने का संकल्प भी लिया।अभियान में विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनमें सुमित कुमार सौरभ, पंकज कुमार किशोर, अमित कुमार तिवारी, दीनबंधु सहायक , अभय कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, बंधु उरांव एवं मनोज कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Previous post हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
Next post पानी कम हुआ लेकिन परेशानी अभी भी बरकरार – सुनील कुमार यादव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial