पानी कम हुआ लेकिन परेशानी अभी भी बरकरार – सुनील कुमार यादव
कोमल गुप्ता (कटिहार)
गंगा नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे कमी आने लगी है, लेकिन मनिहारी नगर पंचायत के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की परेशानियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। बाढ़ का पानी कम होने के बावजूद कई इलाकों में जलजमाव, आवागमन, भोजन, पशु चारा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी हुई हैं। इसी को लेकर सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने मनिहारी नगर पंचायत के विभिन्न बाढ़ प्रभावित वार्डों का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। दौरे के दौरान सुनील कुमार यादव ने बाढ़ प्रभावित लोगों से सीधे बातचीत कर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। लोगों ने उन्हें बाढ़ के कारण उत्पन्न परेशानियों से अवगत कराया। कई लोगों ने बताया कि पानी का स्तर कम होने के बाद भी घरों और आसपास के इलाकों में पानी जमा है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। वहीं पशुपालकों ने पशु चारा की समस्या से भी उन्हें अवगत कराया। सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कहा कि गंगा के जलस्तर में कमी जरूर आई है, लेकिन इससे यह नहीं माना जा सकता कि बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानी भी कम हो गई है। समस्याओं को सांसद तारिक अनवर के संज्ञान में भी लाया जाएगा, ताकि जरूरत के अनुसार संबंधित स्तर पर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पहल की जा सके। उन्होंने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं और उनकी समस्याओं को लगातार उठाते रहेंगे। मौके पर कांग्रेस नेता दिलीप विश्वास, प्रलाद गुप्ता, शाहदेव यादव, नलिन सिन्हा, राजेंद्र पासवान, डॉ० महादेव, रवि यादव सहित कई बुद्धिजीवी लोग भी मौजूद रहे।
More Stories
चांदपारा सहयोग शिविर से समय से पहले गायब हुए कर्मीयो को पुछा स्पष्टीकरण
खबर का असर, एसडीओ ने जारी किया पत्र , एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण । डेस्क (बारसोई) जनता की समस्याओं...
ट्रांसफार्मर के तार में आग लगने से वार्ड-10 की बिजली गुल, शुक्रवार को हुई आपूर्ति बहाल
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या-10 में गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे ट्रांसफार्मर के...
हसनगंज समेत विभिन्न पंचायतों में श्रद्धा से हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा, ‘आशीर्वाद दिया’ कार्यक्रम
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर और कालसर पंचायत समेत विभिन्न इलाकों में गुरुवार को बाबा...
बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर मो. नाजिर ने ठोकी ताल युवाओं ने जताया समर्थन, नाजिर बोले समानता और न्याय के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता
हसन रजा (आबादपुर) पंचायत राज बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। युवा नेता मो. नाजिर...
डकैती की योजना बना रहे सात युवक गिरफ्तार, देसी पिस्टल समेत नशीला पदार्थ व दो बाइक बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मुख्यमंत्री के संभावित कटिहार आगमन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मनिहारी पुलिस...
बिजली के तार में उलझा 16 चक्का, टूट गए 11 केवी के दो पोल।लालटोला में बाल-बाल बचीं सैकड़ों जिंदगियां; करंट प्रवाहित लाइन के बीच हुआ हादसा, आबादपुर पुलिस ने ट्रक जब्त किया
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्य मार्ग पर लालटोला के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मालदा से...
