लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति।मोहम्मद इमाम हुसैन बने बिहार प्रदेश के महासचिव
मनोरंजन साहा (बारसोई)
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ (बिहार प्रदेश) का विस्तार करते हुए संगठन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मो० सलीम साहिल द्वारा जारी एक आधिकारिक पत्र के अनुसार, श्री मोहम्मद इमाम हुसैन (पिता- रईसुद्दीन) को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।पार्टी कार्यालय से 18 सितंबर 2026 को जारी इस नियुक्ति पत्र में प्रदेश अध्यक्ष मो० सलीम साहिल ने उम्मीद जताई है कि नवनियुक्त प्रदेश महासचिव मोहम्मद इमाम हुसैन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे। वे पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मोहम्मद इमाम हुसैन को बधाई दी है। माना जा रहा है कि इस नए बदलाव से बिहार में पार्टी के अल्पसंख्यक विंग को और अधिक मजबूती मिलेगी।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
