कटिहार नगर निगम में मेयर ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं
कोमल गुप्ता (कटिहार)
कटिहार नगर निगम कार्यालय में सोमवार को मेयर उषा देवी अग्रवाल की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से मेयर को अवगत कराया।मेयर उषा देवी अग्रवाल ने बारी-बारी से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया। इस दौरान कई मामलों में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से बातचीत कर समस्या के समाधान की पहल भी की।मीडिया से बातचीत करते हुए मेयर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक सोमवार को जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनने का प्रयास किया जाता है। जिस विभाग से संबंधित समस्या होती है, उस विभाग के पदाधिकारियों को जानकारी देकर उसके समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाती है।उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि नगर निगम क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। जनता की समस्याओं का हर संभव समाधान कराने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
More Stories
लग्जरी कार में ले जाई जा रही सात खस्सी-बकरी बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार
मो0 काजु (कुरसेला) कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नेक्सन कार...
514 ग्राम स्मैक के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो मोबाइल भी बरामद
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटिहार पुलिस और...
पुरिया घाट में नाव दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, शिकारपुर ने जीता खिता
हसन रजा ( आबादपुर ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के पुरिया घाट स्थित पुरिया नदी में एक दिवसीय नाव...
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति।मोहम्मद इमाम हुसैन बने बिहार प्रदेश के महासचिव
मनोरंजन साहा (बारसोई) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ (बिहार प्रदेश) का विस्तार करते हुए संगठन में एक महत्वपूर्ण...
सरस्वती मंदिर के मुख्यद्वार पर गिरी पीपल की टहनी, 3-4 दिनों से बंद है प्रवेश मार्ग।
सूचना के बावजूद नहीं हुई सफाई, श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में हो रही परेशानी. मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र...
नदी पार कर खेत जाने के दौरान अधेड़ लापता, SDRF की खोजबीन में शव बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी ) बौलिया पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित मुस्लिम टोला निवासी करीब 60 वर्षीय मो. सिद्दकी...
