September 22, 2026

सरस्वती मंदिर के मुख्यद्वार पर गिरी पीपल की टहनी, 3-4 दिनों से बंद है प्रवेश मार्ग।

Read Time:1 Minute, 41 Second

सूचना के बावजूद नहीं हुई सफाई, श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में हो रही परेशानी.

मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)

बारसोई प्रखंड क्षेत्र के बेलवा स्थित प्राचीन सरस्वती मंदिर के मुख्यद्वार पर पीपल के पेड़ की एक बड़ी टहनी पिछले तीन-चार दिनों से टूटकर गिरी हुई है। टहनी के मुख्य प्रवेश मार्ग पर पड़े रहने के कारण मंदिर का रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है। इससे पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मंदिर कमिटी के सदस्य दीपक कुमार ने बताया कि पेड़ की बड़ी टहनी टूटकर गिरने की सूचना संबंधित पदाधिकारी को दे दी गई है। इसके बावजूद अब तक टहनी को हटाने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। मुख्यद्वार पर टहनी पड़ी रहने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने और बाहर निकलने में परेशानी हो रही है।स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द गिरी हुई टहनी को हटाने की मांग की है, ताकि मंदिर का मुख्य प्रवेश मार्ग फिर से सुचारू हो सके और श्रद्धालुओं को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

Previous post नदी पार कर खेत जाने के दौरान अधेड़ लापता, SDRF की खोजबीन में शव बरामद
Next post लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति।मोहम्मद इमाम हुसैन बने बिहार प्रदेश के महासचिव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial