हसनगंज में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया करमा-धरमा पर्व
डेस्क (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर और कालसर पंचायत के विभिन्न गांवों में पारंपरिक करमा-धरमा पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित की गई। एकादशी के अवसर पर आयोजित इस पूजा को लेकर गांवों में दिनभर उत्साह का माहौल बना रहा। पूजा-अर्चना में शामिल महिलाओं ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी करमा-धरमा पर्व पर विधि-विधान के साथ पूजा की गई। इस पर्व में बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर व्रत रखती हैं।करमा पूजा की विशेष परंपरा जावा से जुड़ी है। इसमें सात प्रकार के अनाज को मिलाकर अंकुर उगाया जाता है। इसके बाद करम वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज और पूरे गांव की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की जाती है। शाम होते ही पूजा स्थलों पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हुआ। मंदार की थाप और करमा गीतों की गूंज के बीच युवा-युवतियां पारंपरिक नृत्य करते नजर आए। करमा गीत और नृत्य से गांवों का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। देर शाम तक पूजा स्थलों पर लोगों की आवाजाही बनी रही। पारंपरिक संस्कृति और रीति-रिवाजों के साथ मनाए गए इस पर्व ने ग्रामीणों को अपनी लोक परंपराओं से जोड़े रखा।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
