September 29, 2026

बिहार सेंट्रल कोपरेटिव बैंक की 19वीं वार्षिक आमसभा संपन्न।किसानों के हित में सहकारिता को मजबूत करने और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर।

Read Time:1 Minute, 34 Second

कोमल गुप्ता (कटिहार)

सहायक थाना के पास मिर्चाईबाड़ी स्थित बिहार सेंट्रल कोपरेटिव बैंक की 19वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन टाउन हॉल में किया गया। कार्यक्रम में बैंक के कार्यों, वित्तीय स्थिति एवं आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आमसभा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पैक्स अध्यक्षों एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ, नई दिल्ली के अध्यक्ष विशाल सिंह, बिहार राज्य सहकारी बैंक, पटना के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र चौबे एवं बिहार सेंट्रल कोपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रीमती शाहीन कलाम ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बैंक के प्रबंध निदेशक रंजीत कुमार, जनरल मैनेजर सुजीत कुमार, एजीएम रंजीत सहित बैंक के पदाधिकारी, प्रबंध निदेशक मंडल के सदस्य, जिले के विभिन्न पैक्सों के अध्यक्ष एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Previous post सड़क का निर्माण कार्य समय सीमा खत्म होने के बाद भी पूरा नहीं
Next post शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial