September 29, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित।

Read Time:1 Minute, 50 Second

कोमल गुप्ता (कटिहार)

शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को शिव मंदिर चौक, कटिहार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन, संघर्ष, त्याग और देश के प्रति उनके अदम्य साहस को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके विचार, साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम आज भी युवाओं को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस दौरान भगत सिंह अमर रहें के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

Previous post बिहार सेंट्रल कोपरेटिव बैंक की 19वीं वार्षिक आमसभा संपन्न।किसानों के हित में सहकारिता को मजबूत करने और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर।
Next post गैस सिलेंडर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial