September 29, 2026

सड़क का निर्माण कार्य समय सीमा खत्म होने के बाद भी पूरा नहीं

Read Time:1 Minute, 45 Second

डेस्क (बलरामपुर)

बलरामपुर.बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत महिशाल से बिरनगर पथ जिसकी लम्बाई लगभग 6 किलोमीटर लंबी पथ जिसका निर्माण की राशि 5 करोड़ 20 लाख से अधिक की राशि से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।विभाग के एकरारनामा के अनुसार सड़क को 1 वर्ष के अंदर हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन निर्माण कार्य प्रारंभ होने से 1 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी सड़क का काम अधूरा पड़ा है। बता दे की निर्माण कार्य 18 सितंबर 2025 को प्रारंभ की गई थी।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि 5.90 किलोमीटर की इस सड़क के लिए 5 करोड़ 20 लाख से ज्यादा की राशि स्वीकृत है, फिर भी ठेकेदार द्वारा काम में लापरवाही बरती जा रही है। जर्जर सड़क के कारण महिशाल, शरीफनगर, बिजौल पंचायत के हजारों लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। बरसात में तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। इसको लेकर भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री बिनोद कुशवाहा ने जिला पदाधिकारी कटिहार व अनुमंडल पदाधिकारी बारसोई को पत्र लिखकर जल्द सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करवाने की मांग की है।

Previous post हसनगंज में कुल छह कांडों में जब्त 97 लीटर देसी-विदेशी शराब का विनष्टीकरण।
Next post बिहार सेंट्रल कोपरेटिव बैंक की 19वीं वार्षिक आमसभा संपन्न।किसानों के हित में सहकारिता को मजबूत करने और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial