सेवानिवृत्ति पर शिक्षक अब्दुल कुद्दूस को दी गई भावभीनी विदाई
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)
बारसोई प्रखंड अंतर्गत छोघड़ा मध्य विद्यालय में लंबे समय तक अपनी सेवा देने वाले शिक्षक अब्दुल कुद्दूस के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकगण एवं ग्रामीणों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।बताते चलें कि अब्दुल कुद्दूस ने वर्ष 2007 से विद्यालय में शिक्षक के रूप में अपनी सेवा देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सरल एवं मिलनसार स्वभाव के साथ-साथ बच्चों को पढ़ाने की विशेष क्षमता की लोग सराहना करते रहे हैं। उनके पढ़ाने के अंदाज और बच्चों के प्रति अपनापन ने उन्हें छात्रों के बीच खास पहचान दिलाई।विदाई समारोह के दौरान शिक्षक, अभिभावक एवं ग्रामीण भावुक नजर आए। उपस्थित लोगों ने कहा कि अब्दुल कुद्दूस ने विद्यालय में जितने वर्षों तक अपनी सेवा दी, वह सराहनीय रही। उनके व्यवहार एवं कार्यशैली ने सभी के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। इस अवसर पर मास्टर मुख्तार, संजीव कुमार, मास्टर अब्दुल वदूद, मनीष कुमार, सालो सिंह, मुजाहिदा खातून सहित विद्यालय के शिक्षक, समाज सेवी मो० अलीमुद्दीन अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
More Stories
प्रधानमंत्री आवास योजना में वंचित लाभुकों का नाम जोड़ने की मांग, बघार पंचायत के लोगों ने दिया धरना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बघार पंचायत के समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को मनिहारी प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय धरना दिया।...
हेलीकॉप्टर से धन कुबेर आएंगे, लेकिन मैं आपके बीच का जमीनी उम्मीदवार हूं
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में संभावित चुनाव को लेकर समाजसेवी एवं आयकर विधि वेत्ता मिथिलेश कुमार...
कब्रों के ऊपर निर्माण का आरोप, बघार में भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, मौके पर पहुंचा प्रशासन
हसन रजा (बारसोई) बलरामपुर पंचायत अंतर्गत बघार में बिहार सरकार के भवन निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने...
मंदिर का ताला तोड़कर वारदात, श्रद्धालुओं में आक्रोश; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब चोरों ने भगवान के...
बुढ़ी माता भगवती की पूजा को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड अंतर्गत बलुआ पंचायत के बलुआ गांव स्थित बीच टोला में मंगलवार को बुढ़ी माता भगवती की पूजा-अर्चना...
आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों के बीच फल वितरित, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
कोमल गुप्ता (कटिहार) प्रधानमंत्री के 25 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर 27 सितंबर से 27 अक्टूबर तक चलाए...
