October 19, 2026

दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर

Read Time:1 Minute, 35 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार, सीओ चंदन कुमार, पुलिस निरीक्षक पप्पू कुमार एवं थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा शामिल हुए।बैठक में पूजा पंडालों एवं दुर्गा मंदिरों में पर्याप्त विद्युत प्रकाश और सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा नियमानुसार अनुज्ञप्ति लेने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। साथ ही निर्धारित तिथि पर प्रतिमा विसर्जन करने तथा प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने को कहा गया।बैठक में जिप सदस्य सुमति देवी, जदयू नगर अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, विजय कृष्ण सिंह, मुन्ना सिंह, जाकिर अंसारी, विनोद सिंह, प्रदीप सिंह, युगल पासवान, मंजय साह एवं संजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Previous post हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
Next post सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, गांव में मातम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial