October 18, 2026

आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज

Read Time:1 Minute, 39 Second

हसन रजा (आबादपुर)

बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में तब्दील हो चुका है। कभी किसानों और जमींदारों के लिए राजस्व कार्यों का प्रमुख केंद्र रहा यह कार्यालय अब बदहाली पर आंसू बहा रहा है। ग्रामीणों ने भवन के जीर्णोद्धार और कार्यालय को फिर से चालू करने की मांग उठाई है।ग्रामीणों के अनुसार यह कचहरी अंग्रेजों के जमाने से संचालित होती आ रही है। कभी यहां से आसपास की 8 से 10 पंचायतों के राजस्व कर्मचारी लगान वसूली और जमीन संबंधी कार्य करते थे। इससे स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत होती थी।स्थानीय निवासी मो. तसिरुद्दीन ने बताया कि 15-20 साल पहले तक कार्यालय नियमित खुलता था। धीरे-धीरे कर्मचारियों का आना कम हुआ और देखरेख के अभाव में भवन जर्जर हो गया। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि एवं राजस्व विभाग से भवन का निरीक्षण कर मरम्मत और नियमित कर्मचारी तैनाती की मांग की है। मौके पर शमीम, मो. फारूक, डॉ. अस्पाक, सैदुल, जाकीर, अमित कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
Next post फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial