October 18, 2026

फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।

Read Time:1 Minute, 32 Second

मो0 काजु (फलका)

फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 किलो 200 ग्राम गांजा और 1,010 रुपये नकद के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद सिकंदर (40), पिता सनाउल्लाह, निवासी निसुंद्रा बंगाली टोला के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि निसुंद्रा बंगाली टोला के पास एक व्यक्ति संदिग्ध सामान लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। पुलिस को देखते ही झोला लेकर जा रहा व्यक्ति भागने लगा। इसके बाद पुलिस अवर निरीक्षक विवेक कुमार सिंह और पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के झोले से 2 किलो 200 ग्राम गांजा और 1,010 रुपये नकद बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान फलका अंचल अधिकारी-सह-मजिस्ट्रेट सोमी पोद्दार भी मौजूद थीं।

Previous post आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
Next post बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial