October 18, 2026

बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश

Read Time:1 Minute, 20 Second

मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई)

बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए बलरामपुर की विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभाग के डीजीएम मुकेश कुमार भी मौजूद रहे।ज्ञातव्य हो कि बारसोई से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और खाइयां बन गई हैं, जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का एक प्रमुख मार्ग है।निरीक्षण के दौरान विधायक श्रीमती संगीता देवी ने सड़क की स्थिति का जायजा लिया। वहीं, विभाग के डीजीएम मुकेश कुमार सिंह ने सड़क की मरम्मत जल्द शुरू कराने तथा निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।

Previous post फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
Next post कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial