बलरामपुर में स्वरोजगार मेला का हुआ आयोजन, 190 युवाओं ने कराया नामांकन
Reporting by:- साहदाब अहमद
बलरामपुर /कटिहार:- बलरामपुर प्रखण्ड मुख्यालय प्रांगण में जिवीका द्वारा संचालित रोजगार सह स्वरोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें बेरोजगार युवक युवती के लिए रोजगार देने के कई कंपनी के कर्मी आये। मेला का शुभारंभ सुबह 10 बजे से किया गया । इस संबंध में जिला परियोजना प्रबंधक शुभ रंजन कुमार ने बताया कि ये दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत जीविका के द्वारा बेरोजगार के लिए योजना चलाया जा रहा है,जिससे गाँव के युवा वर्ग इससे लाभान्वित हो रहे हैं, प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि आज के रोजगार मेला मे 190 से अधिक युवक युवतीयो ने नामांकन किया है। इस दौरान लगभग 200 जीविका कैडर को प्रमाण पत्र दिया गया जबकि लगभग 170 जीविका कैडर को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं 3 जीविका कैडरों को मिला होप संस्थान की तरफ से सुरक्षा गार्ड की नौकरी का प्रस्ताव। पहले भी बलरामपुर प्रखण्ड के 168 युवक ,युवतीयो को इन योजनाओं के माध्यम से नौकरी मिल चुका है और विभिन्न शहरों में ये लोग जीविकोपार्जन कर रहे हैं।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
