April 30, 2026

विधवा भाभी को अकेले पाकर देवर ने की छेड़छाड़ मामला दर्ज

Read Time:1 Minute, 30 Second

उत्तराखंड के कलियर क्षेत्र में एक गांव में पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर देवर और उनके साथी सहित पांच लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिला के मुताबिक 10 साल पहले उसकी शादी मुकर्राबपुर में हुई थी पति की मौत के बाद महिला अपने तीन बच्चों के साथ ससुराल में रह रही थी। 15 मार्च को महिला घर पर अकेली थी इस दौरान महिला का देवर और अपने एक रिश्तेदार के साथ घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी की। महिला ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान बाहर सोई हुई इसकी सास ननंद भी आ गई। सास ननंद में भी उसे गाली गलौज करना शुरू कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की ‌। महिला का आरोप है कि गले में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने की नियत से जमीन पर गिरा दिया ।पुलिस ने महिला के शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है तथा मामले में छानबीन कर रही है

Previous post 12 लिटर अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार।
Next post सीतापुर- खैराबाद मैं सगे चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial