September 15, 2026

12 लिटर अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 19 Second

गुरुवार की शाम बारसोई नगर पंचायत के महेंद्र चौक ढलान पर पुलिस प्रशासन ने 12 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है । बता दे कि इसी दौरान अनुमंडल प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाली गई थी जब यह तस्कर शराब लेकर जा रही थी। ओर पुलिस ने तस्कर रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस प्रशासन होली एवं शबे बरात पर्व के मद्देनजर लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। वही तस्कर के गिरफ्तारी के सुचना पर फ्लेग मार्च करते एसडीओ राजेश्वरी पांडेय, एसडीपीओ प्रेमनाथ राम, इंस्पेक्टर अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना के संबंध में जानकारी ली। एसडीओ ने पुरे अनुमंडल की जनता से अपील किया कि होली और शबे बरात पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए। और इस खुशी के त्योहार में हुड़दंग मचाने से बचें ।

Previous post बारसोई में एसडीओ एवं एसडीपीओ के नेतृत्व में निकला फ्लेग मार्च।
Next post विधवा भाभी को अकेले पाकर देवर ने की छेड़छाड़ मामला दर्ज
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial