सीतापुर- खैराबाद मैं सगे चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
सीतापुर के खैराबाद में शुक्रवार को रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सगे चाचा ने 8 साल की भतीजी को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला उसका चाचा बालिका को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया । घटना के बाद मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गया घटना से बालिका की हालत बिगड़ गई। वह किसी तरह अपने घर पहुंची और पूरी घटना को अपने परिजनों को बताया। जिनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। एसपी आरपी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए और टीम गठित की। जानकारी के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खैराबाद और स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम बनाई गई थी। जिन्होंने 4 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
