April 30, 2026

हसनगंज में हिन्दू नव वर्ष के साथ प्रारम्भ हुआ चेत्र नवरात्र

Read Time:1 Minute, 32 Second

हिंदू नव वर्ष के नय साल के पहले दिन से शुरू होती मात दुर्गा की नवरात्रि जहाँ गाँव मे बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है।वही शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो गई है,हिन्दू धर्म में भी इन नौ दिनों का विशेष महत्व है। के प्रमुख सार्वजनिक दूर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं ने नवरात्र के पहले दिन पूजा अर्चना किया। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना की। इस दौरान पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा पूजा करते दिखे नवरात्र व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कुछ लोग घरों में कलश स्थापना कर माता की पूजा अर्चना करते है। वही मंदिर के पुजारी पंडित रमेशचंद्र झा ने बताया कि चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालु देवी के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री का पूजन किया। पूजा अर्चना को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल व्याप्त है लोगों ने अपने-अपने घरों में श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना की।

Previous post हसनगंज में एमएलसी मतदान को लेकर प्रक्रिया पूरी
Next post थाना प्रांगण में भूमि विवाद निपटारे हेतु जनता दरबार का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial