MLC चुनाव : मतगणना के लिए लगेंगे आठ टेबल, 12 अप्रैल को शाम चार बजे आएगा परिणाम
कानपुर से अनुज कुमार तिवारी की रिपोर्ट
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन वाराणसी के लिए पड़े मतों की गणना 12 अप्रैल को होगी। इसके लिए पहड़िया मंडी में व्यवस्था पूरी कर ली गई है। मतों की गणना के लिए आठ टेबल लगाए गए हैं। शाम चार बजे तक परिणाम आएंगे। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले मतपत्रों को मत पेटिका से निकाल कर उसकी गड्डी बनाई जाएगी। इसमें करीब दो घंटे का समय लगेगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी और प्रथम वरीयता के मतों की गिनती की जाएगी।इन मतों की गिनती के लिए आठ टेबल मतगणना कार्मिकों के लिए होंगे। एक टेबल रिटर्निंग आफिसर के लिए होगा। इस पूरी प्रक्रिया में शाम के चार बज सकते हैं। पूरी प्रक्रिया पर निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक आइएएस भूपेंद्र एस चौधरी नजर रखे हुए हैं।वाराणसी प्राधिकारी निर्वाचन में भदोही, चंदौली, वाराणसी जनपद आते हैं। यहां के जनप्रतिनिधियों के मतदान के लिए 26 बूथ बनाए गए थे। इसमें सर्वाधिक 11 बूथ वाराणसी में नौ चंदौली और छह भदोही में बने थे। तीनों जिलों में मिलाकर 98.52 फीसद मतदान हुआ है।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
