पूर्णिया पर्यवेक्षण गृह से गार्ड को चकमा देकर भाग्य 10 बाल कैदी कटिहार पुलिस अभिरक्षा में भेजे गए जेल
(मनोरंजन साहा)
कटिहार पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब पूर्णिया पर्यवेक्षक बाल सुधार गृह से फरार 10 विधि विवादित बाल कैदियों को कटिहार पुलिस ने अलग-अलग जगहों से अपनी अभिरक्षा में ले लिया। सभी बाल कैदी बुधवार सुबह सवेरे पूर्णिया पर्यवेक्षण गृह से गार्ड एवं प्रशासन को चकमा देकर फरार हुए थे । नगर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर सिविल ड्रेस मैं इन सभी बाल कैदियों को अलग-अलग जगहों से अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। इन बाल कैदियों में कई लूट हत्या जैसे संगीन वारदात में भी आरोपी हैं।कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आज बुधवार की सुबह सवेरे पूर्णिया बाल सुधार गृह से 4:00 बजे गार्ड को चकमा देकर बंधक बनाते हुए सभी फरार हो गए । गुप्त सूचना के आधार पर कटिहार एसपी द्वारा नगर थाना प्रभारी राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम के साथ मिलकर नगर थाना क्षेत्र के रोजीतपुर एवं कदमपुर मोहल्ला से कुल 10 बाल कैदी को अपनी अभिरक्षा में ले ले लिया है। जिसे विधिवत बाल सुधार गृह पूर्णिया को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
More Stories
सहयोग शिविर में 203 आवेदन, 174 मामलों का मौके पर निष्पादन।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) फतेहनगर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से जुड़े...
बलरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम और विधायक ने किया निरीक्षण, अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
(डेस्क | बारसोई) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत बलरामपुर में मंगलवार को जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी एवं बलरामपुर की विधायक श्रीमती...
उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में दुकानदारों को दिए निर्देश
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में मंगलवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड...
भवानीपुर पंचायत के ग्वालटोली में सहयोग शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी, कुछ मामले ओन द स्पोट समाधान।
(मो0 सनाउल्लाह | बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के मदरसा अंजुमन इस्लामिया, ग्वाल टोली में सहयोग शिविर का आयोजन...
जर्जर 11 हजार वोल्ट तार टूटकर घर पर गिरा, आग से मकान जलकर राख।
(मो0 सनाउल्लाह| बारसोई ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत गवाल टोली, कुशीदा मुख्य सड़क के निकट सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल...
बाजितपुर में आग लगने से गरीब परिवार का घर जलकर राख, आठ बकरियों और गर्भवती गाय की मौत
(मो0 सनाउल्लाह| बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत चापाखोर पंचायत के बाजितपुर ग्राम में सोमवार की रात करीब 10 बजे अचानक आग...
