August 19, 2026

भवानीपुर पंचायत के ग्वालटोली में सहयोग शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी, कुछ मामले ओन द स्पोट समाधान।

Read Time:2 Minute, 36 Second

(मो0 सनाउल्लाह | बारसोई)

बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के मदरसा अंजुमन इस्लामिया, ग्वाल टोली में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में आवेदनकर्ता अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे और संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।शिविर में अधिकांश विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे और लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि लंबित मामलों के जल्द निपटारे का विभागीय पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया। हालांकि, पीएचईडी और बिजली विभाग के पदाधिकारियों के शिविर में मौजूद नहीं रहने से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।भवानीपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नूरुल इस्लाम उर्फ नूरुल ने कहा कि सहयोग शिविर सरकार की एक अच्छी पहल है। यदि इसी तरह प्रत्येक पंचायत में नियमित रूप से शिविर लगाए जाएं, तो ग्रामीणों की कई समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान हो सकता है और लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगा।इस अवसर पर भवानीपुर पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों की भी सक्रिय भागीदारी रही। इनमें भवानीपुर पंचायत मुख्या साहनु खातून, मुख्या प्रतिनिधि मो० नूरुल इस्लाम, सरपंच प्रतिनिधि मो० मंजूर उर्फ बाईसू, वार्ड सदस्य मो० नदीम हैदर, मो० अंसार, मो० मुजम्मिल, मो० शकील,समाजसेवी एवं डीलर सद्दाम हुसैन, डीलर अब्दुर रज्जाक, कांग्रेस के युवा नेता मास्टर हसन रजा, मुखिया प्रत्याशी मो० फहीम, वार्ड सदस्य मो० शकील सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous post जर्जर 11 हजार वोल्ट तार टूटकर घर पर गिरा, आग से मकान जलकर राख।
Next post उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में दुकानदारों को दिए निर्देश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial