August 19, 2026

बलरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम और विधायक ने किया निरीक्षण, अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

Read Time:2 Minute, 37 Second

(डेस्क | बारसोई)

बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत बलरामपुर में मंगलवार को जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी एवं बलरामपुर की विधायक श्रीमती संगीता देवी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की चारदीवारी, मिट्टी भराई सहित अन्य अधूरे निर्माण कार्यों की जानकारी ली गई।निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल में जो भी निर्माण कार्य अधूरे हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सुचारु रूप से बलरामपुरवासियों को समर्पित किया जा सके। साथ ही बेहतर विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर की व्यवस्था एवं अतिरिक्त चिकित्सकों की उपलब्धता को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।डीएम ने अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि वे अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करें, ताकि क्षेत्र के लोगों को समय पर सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।बलरामपुर हॉस्पिटल निरक्षण से पहले जिला पदाधिकारी ने लोहागरा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में भी भाग लिया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी को उन्होंने सराहनीय बताया और कहा कि लोगों की जागरूकता एवं अपनी समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंचना सरकार की पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण है। सहयोग शिविर में जिला पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार, बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, स्थानीय लोग एवं अन्य मौजूद रहे।

Previous post उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में दुकानदारों को दिए निर्देश
Next post सहयोग शिविर में 203 आवेदन, 174 मामलों का मौके पर निष्पादन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial