August 19, 2026

उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में दुकानदारों को दिए निर्देश

Read Time:1 Minute, 22 Second

(डेस्क| हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में मंगलवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के खाद दुकानदार शामिल हुए। प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनीषा यादव ने दुकानदारों को निर्धारित मूल्य पर किसानों को उचित मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी से बचने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुकानों पर खाद का स्टॉक, निर्धारित मूल्य और उपलब्ध मात्रा सूचना पट पर स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य है। अधिक कीमत वसूलने या कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान स्टॉक और बिक्री का भी निरीक्षण किया जाएगा। बैठक में कृषि समन्वयक चंदन कुमार, लेखापाल शेखर कुमार, कार्यपालक सहायक मनोरंजन कुमार, मनोज मंडल सहित खाद दुकानदार मौजूद रहे।

Previous post भवानीपुर पंचायत के ग्वालटोली में सहयोग शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी, कुछ मामले ओन द स्पोट समाधान।
Next post बलरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम और विधायक ने किया निरीक्षण, अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial