August 19, 2026

जवाबदेही लोकतंत्र के लिए जरूरी युवाओं ने सरकार को जवाबदेह बनाया।युवाओं के आंदोलन ने सत्ता के डर को समाप्त किया

Read Time:2 Minute, 59 Second

(डेस्क | बारसोई)

देशभर में चल रहे युवा आन्दोलन के संदर्भ में युवाओं से संवाद स्थापित करने के मकसद से आज टाउन हॉल कटिहार में यूथ की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सैंकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया । दर्जनों युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था, रोजगार , जवाबदेही, लोकतंत्र पर संजीदगी से बात की ।इस कार्यक्रम युवा की बात सुनने और संवाद करने में देश के माने माने एक्टिविस्ट और पूर्व ias कन्नन गोपीनाथन , पटना यूनिवर्सिटी की छात्र नेत्री सबा आफरीन और जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता कामायनी स्वामी शामिल हुई। मोहनपुर, मनसाही से आए छात्र सचिन ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही के लिए जरूरी था पर उनसे भी नाकाबिल व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बना दिया गया है । इसका मतलब है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने की सरकार की कोई मंशा नहीं है । युवा छात्रा प्रियंका ने कहा कि नीट परीक्षा लीक होने से लाखों विद्यार्थियों का सरकार पर से भरोसा टूटा है । सड़क पर उतरने पर युवाओं को प्रताड़ित किया गया यह सरकार की निरंकुशता को दर्शाता है । युवा इसे सहन नहीं करेंगे और सत्ता से सवाल पूछते रहेंगे । हम युवा डरेंगे नहीं।कन्नन गोपीनाथन ने कहा कि इस देश में सरकार के साथ नागरिकों का एक कॉन्ट्रैक्ट था कि अगर वे पढ़ेंगे, खूब मेहनत करेंगे तो परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे। परीक्षा लीक करके इस भरोसे को तोड़ा गया है और इसलिए युवा सड़क पर हैं । उन्होंने कहा कि आंदोलन की एक बड़ी जीत है कि उन्होंने सरकार को जवाबदेह बनाया । हमे इस ऊर्जा को देश की बेहतरी के लिए लगाना है । स्कूली व्यवस्था के लिए जेन ज़ी अब सड़कों पर हैं, यह देश के लिए अच्छा है । मंच से राजू रंजन ने क्रांतिकारी गीत सुनाये । प्रियंका , गोविंद, दीपक ने मंच संचालन किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेंद्र पासवान, पवन कुमार, दीपनारायण पासवान, आरती कुमारी, पूजा कुमारी, गौतम, सुहानी, लक्ष्मीकांत प्रसाद ने अहम भूमिका निभाई।

Previous post ढेरुआ पंचायत सरकार भवन में लगा विशेष सहयोग शिविर, योजनाओं की दी गई जानकारी।
Next post बाजितपुर में आग लगने से गरीब परिवार का घर जलकर राख, आठ बकरियों और गर्भवती गाय की मौत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial