August 19, 2026

बाजितपुर में आग लगने से गरीब परिवार का घर जलकर राख, आठ बकरियों और गर्भवती गाय की मौत

Read Time:1 Minute, 34 Second

(मो0 सनाउल्लाह| बारसोई)

बारसोई प्रखंड अंतर्गत चापाखोर पंचायत के बाजितपुर ग्राम में सोमवार की रात करीब 10 बजे अचानक आग लगने से एक गरीब परिवार का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में परिवार की आठ बकरियां और एक गर्भवती गाय भी जलकर मर गई।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर और उसमें मौजूद पशु पूरी तरह जल चुके थे।घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 26 के गुलज़ार आलम भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मोहम्मद आलम के परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।गुलज़ार आलम ने प्रशासन एवं सरकार से मांग की कि पीड़ित गरीब परिवार को उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार को दोबारा अपना जीवन शुरू करने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि परिवार का एकमात्र सहारा पशुपालन था, जो इस आग की घटना में पूरी तरह समाप्त हो गया है।

Previous post जवाबदेही लोकतंत्र के लिए जरूरी युवाओं ने सरकार को जवाबदेह बनाया।युवाओं के आंदोलन ने सत्ता के डर को समाप्त किया
Next post जर्जर 11 हजार वोल्ट तार टूटकर घर पर गिरा, आग से मकान जलकर राख।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial