August 19, 2026

जर्जर 11 हजार वोल्ट तार टूटकर घर पर गिरा, आग से मकान जलकर राख।

Read Time:1 Minute, 23 Second

(मो0 सनाउल्लाह| बारसोई )

बारसोई प्रखंड अंतर्गत गवाल टोली, कुशीदा मुख्य सड़क के निकट सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मो० मुस्तफा उर्फ परवल के घर के पास लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार में अचानक आग लग गई। तार जर्जर होने के कारण टूटकर सीधे उनके घर के आंगन में जा गिरा, जहां खाना बनाया जाता था।तार गिरते ही आग लग गई और देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख हो गया। गनी मत रही कि घटना के समय परिवार का कोई सदस्य उस स्थान पर मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।मो० मुस्तफा उर्फ परवल का आरोप है कि घर के बगल से गुजर रहा बिजली का तार काफी समय से जर्जर था। उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।पीड़ित परिवार ने बिजली विभाग से नुकसान का उचित मुआवजा देने और जर्जर बिजली तार को तत्काल बदलने की मांग की है।

Previous post बाजितपुर में आग लगने से गरीब परिवार का घर जलकर राख, आठ बकरियों और गर्भवती गाय की मौत
Next post भवानीपुर पंचायत के ग्वालटोली में सहयोग शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी, कुछ मामले ओन द स्पोट समाधान।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial