August 19, 2026

सहयोग शिविर में 203 आवेदन, 174 मामलों का मौके पर निष्पादन।

Read Time:2 Minute, 4 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

फतेहनगर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से जुड़े कुल 203 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 174 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी है। शिविर में आवास, सामाजिक सुरक्षा, जीविका, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, जाति, आय, निवास, दाखिल-खारिज और पेंशन समेत विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों के लिए स्टॉल लगाए गए थे।प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार ने बताया कि सहयोग शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। अलग-अलग पंचायतों में लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां ग्रामीण अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देकर निर्धारित समय-सीमा में समाधान पा सकते हैं। उन्होंने पंचायतवासियों से सहयोग पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने की अपील की।मुखिया प्रतिनिधि डॉ. मो. मुस्लिम ने कहा कि सहयोग शिविर ग्रामीणों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है। एक ही स्थान पर कई विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने से लोगों को कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।शिविर में आरओ रामसागर पासवान, मुखिया नाजमीन यास्मीन, पीओ अलेंदु कुमार समेत कई पदाधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Previous post बलरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम और विधायक ने किया निरीक्षण, अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial