कटिहार में हिरो शोरूम के मेनेजर को गोली मारकर 6 लाख की लूट, घटनास्थल पर पिडीत की मौत
कटिहार में हीरो शोरूम के कैशियर को गोली मारकर हत्या कर अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट के घटना को अंजाम दिया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा चौक स्थित आयशा हीरो शोरूम के कैशयर रजत कुमार अपने सहकर्मी के साथ चंद कदम की दूरी पर पैदल कोटक महिंद्रा बैंक में लगभग छह लाख की राशि जमा करने जा रहा था।

इस दौरान मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने शोरूम से चंद कदम की दूरी पर गोली मारकर हीरो हौंडा शोरूम के मैनेजर को हत्या कर लूट के इस वारदात को अंजाम दिया । जिससे घटनास्थल पर ही रजत प्रतीक कि मौत हो गई। साथ मौजूद सूरज कुमार जो मोटरसाइकिल शोरूम के कर्मी और घटना के प्रत्यक्षदर्शी भी है उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चला कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया इस दौरान वह तो किसी तरह जान बचाकर भाग गए मगर कैसियर को गोली लग गया जिससे उनकी मौत हो गया।

घटना की सूचना पर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर पहुंचे सदर डीएसपी ने कहा कि पुलिस इस घटना को चुनौती के रूप में लिया है और जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
More Stories
सहयोग शिविर में 203 आवेदन, 174 मामलों का मौके पर निष्पादन।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) फतेहनगर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से जुड़े...
बलरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम और विधायक ने किया निरीक्षण, अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
(डेस्क | बारसोई) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत बलरामपुर में मंगलवार को जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी एवं बलरामपुर की विधायक श्रीमती...
उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में दुकानदारों को दिए निर्देश
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में मंगलवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड...
भवानीपुर पंचायत के ग्वालटोली में सहयोग शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी, कुछ मामले ओन द स्पोट समाधान।
(मो0 सनाउल्लाह | बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के मदरसा अंजुमन इस्लामिया, ग्वाल टोली में सहयोग शिविर का आयोजन...
जर्जर 11 हजार वोल्ट तार टूटकर घर पर गिरा, आग से मकान जलकर राख।
(मो0 सनाउल्लाह| बारसोई ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत गवाल टोली, कुशीदा मुख्य सड़क के निकट सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल...
बाजितपुर में आग लगने से गरीब परिवार का घर जलकर राख, आठ बकरियों और गर्भवती गाय की मौत
(मो0 सनाउल्लाह| बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत चापाखोर पंचायत के बाजितपुर ग्राम में सोमवार की रात करीब 10 बजे अचानक आग...
