सिटी एसपी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस- लोगों को गुमराह कर एटीएम कार्ड बदलकर करते थे पैसे की निकासी
गया से आशिष कुमार
गया पुलिस ने भोले भाले लोगों को बैंक कर्मी बता कर गुमराह कर एटीएम का कार्ड बदल कर निकासी कर लेने वाले गिरोह के एक सदस्य को दबोच लिया गया है। यह कार्रवाई रामपुर थाना की पुलिस ने गस्ती के क्रम में एक युवक सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा रामपुर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी डीएसपी पीएन साहू ने किया है। सिटी डीएसपी पीएन साहू ने बताया कि गिरफ्तार युवक सूरज कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुबारकचक के रहने वाला है। पकड़ाया गया युवक ऐसे लोगों को निशाना बनाता था जो बुजुर्ग, असहाय और पैसे वालों को देख कर निशाना बनाता था। एटीएम मशीन के आसपास पहले से युवक घूमते रहता था और जिन लोग को पैसे निकालने के लिए एटीएम मशीन में एटीएम डालते ही उनका कार्ड चिपक जाता था और एटीएम मशीन के अंदर युवक अपने आप को बैंक कर्मी बताकर एटीएम मशीन में जाकर उन्हें गुमराह कर एटीएम कार्ड बदल दिया करता था और पैसे की निकासी कर फरार हो जाता था। गिरफ्तार युवक का एक संगठित गिरोह है जो भोले-भाले लोगों को गुमराह कर एटीएम कार्ड बदलकर पैसे की निकासी कर लेता है। गिरफ्तार युवक के पास से दो एसबीआई का एटीएम कार्ड, एक सेंट्रल बैंक का एटीएम, एक पीएनबी का एटीएम, एक एप्पल कंपनी का आईफोन मोबाइल, एक नोकिया का मोबाइल और एक 220 सीसी का पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। इनके निशानदेही पर कई लोगों को चिन्हित कर किया गया है इसे पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।
More Stories
सहयोग शिविर में 203 आवेदन, 174 मामलों का मौके पर निष्पादन।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) फतेहनगर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से जुड़े...
बलरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम और विधायक ने किया निरीक्षण, अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
(डेस्क | बारसोई) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत बलरामपुर में मंगलवार को जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी एवं बलरामपुर की विधायक श्रीमती...
उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में दुकानदारों को दिए निर्देश
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में मंगलवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड...
भवानीपुर पंचायत के ग्वालटोली में सहयोग शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी, कुछ मामले ओन द स्पोट समाधान।
(मो0 सनाउल्लाह | बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के मदरसा अंजुमन इस्लामिया, ग्वाल टोली में सहयोग शिविर का आयोजन...
जर्जर 11 हजार वोल्ट तार टूटकर घर पर गिरा, आग से मकान जलकर राख।
(मो0 सनाउल्लाह| बारसोई ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत गवाल टोली, कुशीदा मुख्य सड़क के निकट सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल...
बाजितपुर में आग लगने से गरीब परिवार का घर जलकर राख, आठ बकरियों और गर्भवती गाय की मौत
(मो0 सनाउल्लाह| बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत चापाखोर पंचायत के बाजितपुर ग्राम में सोमवार की रात करीब 10 बजे अचानक आग...
