बैंक से ऋण नहीं मिलने से स्टाफ को ही हथियार के बल पर लूटा 2 महीने बाद पुलिस का खुलासा
गया से आशिष कुमार
गया पुलिस की कार्रवाई में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया. इन पर एक बैंक के स्टॉफ से लूटपाट करने का आरोप है. मामला बोधगया थाना क्षेत्र का है.बैंक में लोन कराने गया था, नहीं हुआ तो स्टाफ को लूट लिया बैंक के स्टॉफ से हथियार के बल पर दिनदहाड़े लूट की घटना बीते 10 मार्च को अंजाम दी गई थी. बंधन बैंक के स्टाफ के साथ यह घटना हुई थी. घटना के बाद एसआईटी का गठन कर मामले की छानबीन की जा रही थी. इस बीच पुलिस की जांच में काफी काफी कुछ सुराग अपराधियों के संबंध में मिले, जिसके बाद की गई छापेमारी में तीन अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली गई. दरअसल इस घटना में रोचक पहलू तब सामने आया जब गिरफ्तार लोगों ने बताया कि उनमें से एक सदस्य बंधन बैंक में लोन के लिए गया था. बैंक ने लोन नहीं दिया. इसके बाद उन लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया और बंधन बैंक के स्टॉफ को ही लूटने की प्लानिंग रच डाली. प्लान के अनुसार घटना की गई और बंधन बैंक के स्टाॅफ के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
इन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जिनका पहचान प्रमोद पासवान पिता मुसाफिर पासवान धंधवा थाना बोधगया, प्रदीप चौधरी उर्फ चूटर पिता स्व. बाबूलाल चौधरी बगदाहा कचनपुर थाना बोधगया और सुनील पासवान पिता पुनीत प्रसाद बड़की बभनी थाना मगध विश्वविद्यालय शामिल हैं. इनके पास से बरामद किए गए सामान में लूटा गया सैमसंग टैबलेट, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल, लूटे गए पैसे, अभियुक्तों के तीन मोबाईल हैं.बरामद किया गया है।
बोधगया के धंधवा-भलुआ रोड में की थी घटना: इस संबंध में बोधगया के एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि बोधगया थाना क्षेत्र के धंधवा -भलुआ रोड में 10 मार्च को बंधन बैंक के एक स्टाफ के साथ लूट की एक घटना घटी थी. अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है. सामने आया है कि लूट की घटना करने वाला युवक वारदात को अंजाम देने से पहले बैंक में लोन के लिए गया था. किंतु बंधन बैंक से उसे लोन नहीं दिया गया, जिसके बाद उसने बैंक के स्टॉफ को ही लूटने की प्लानिंग रच ली थी. इस मामले का पूरे तौर पर खुलासा कर लिया गया है. फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है।
