मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 3 अपराधी पकड़ाए, बाइक मोबाइल पुलिस ने किया जप्त
गया से आशिष कुमार
पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
विधि-व्यवस्था एएसपी भरत सोनी ने बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गया-डोभी मुख्य सड़क मार्ग स्थित ओटीए के गेट नंबर 5 के समीप से चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोका गया। छानबीन में सामने आया कि उसके पास रही बाइक चोरी की है। बाइक सवार रौशन कुमार को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़ाया अपराधी औरंगाबाद के रफीगंज का रहने वाला है। अभियान में मगध मेडिकल थाना के हम अध्यक्ष शैलेश कुमार और चंदौती थाना शामिल थी। रौशन ने पुलिस को बताया है कि गिरोह का मुख्य सरगना दीपू रविदास है, जो बाइक चोरी कर खरीद-बिक्री का काम करता है. चंदौती थाना क्षेत्र के बंगाली बिगहा मोहल्ले का रहने वाला है. जिसके बाद पुलिस ने दीपू रविदास के आवास बंगाली बिगहा में छापामारी की. अजीत कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है पुलिस ने 2 मोबाइल, एक मास्टर की, चाबी का गुच्छा बरामद हुआ है. इस तरह से बाइक चोर गिरोह के इस गिरोह के मुख्य सदस्य दीपू रविदास एवं अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
