April 30, 2026

पुलिस ने ब्राउन शुगर के 5 तस्कर को किया गिरफ्तार, 135 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लाख 19 हजार नकद एक स्कॉर्पियो जब्त।

Read Time:1 Minute, 38 Second

गया से आशिष कुमार

गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र से शनिवार की रात्रि में पुलिस को मिली सूचना के अनुसार गस्ती करने के क्रम में पुलिस ने 5 ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पांच तस्करों के पास से 135 ग्राम ब्राउन शुगर ,5 मोबाइल ,दो लाख 19 हजार नगद, एक बाइक एवं एक स्कार्पियो पुलिस ने बरामद किया है ।इस संबंध में सिटी एसपी राकेश कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्रवाई में अंतरराज्यीय ब्राउन शुगर तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गिरफ्तार तस्करों में तीन उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जबकि दो झारखंड के चौपारण जिले का निवासी है। कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार झारखंड के बॉर्डर इलाके में तस्करी का कार्य किया जाता है जिसको लेकर गया पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी भी की जा रही है ।इसी क्रम में तस्करों की गिरफ्तारी हुई है और आगे भी उम्मीद है कि इनके संदेह पर किया जाएगा, बरामद ब्राउन शुगर का मूल लगभग 10 लाख बताया जा रहा है।

Previous post मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 3 अपराधी पकड़ाए, बाइक मोबाइल पुलिस ने किया जप्त
Next post नपं बारसोई में साधारण बोर्ड कि हुई वैठक, बलरामपुर विधायक रहे मौजूद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial