May 1, 2026

एसडीओ के अध्यक्षता में आपूर्ति अनुश्रवण समिति एवं बाढ़ पुर्व तैयारी को लेकर हुई बैठक, दिए गए निर्देश

Read Time:2 Minute, 46 Second

अनुमंडल मुख्यालय स्थित कार्यालय में एसडीओ राजेश्वरी पांडेय के अध्यक्षता में प्रत्येक माह आयोजित होने वाली आपूर्ति अनुश्रवण समिति की एक बैठक आयोजित की गई। वैठक में राशन कार्ड अपात्र लोगों के राशन कार्ड समर्पित करने एवं बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर ऊंचे स्थलों का चयन सहित कई मामलों पर जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया । इस दौरान एसडीओ ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि सरकार के निर्देशानुसार 10 हजार रुपए प्रति माह से अधिक आय वाले व्यक्तियों को राशन कार्ड समर्पित करना होगा। साथ ही एसटी, एससी वर्ग में कार्यरत ग्रुप डी के कर्मचारियों को छोड़कर सभी सरकारी कर्मचारियों को 31 मई तक राशन कार्ड समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद जांच उपरांत पकड़े जाने पर वैसे कार्ड धारकों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी । वही बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर ऊंचे स्थलों का चयन नाव की व्यवस्था एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए जनप्रतिनिधियों से राय ली गई। जिसमें दिलीप राय ने नांव की पर्याप्त उपलब्धता की बात उठाते हुए प्रशासन को पुरे अनुमंडल क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में नांव की व्यवस्था करने की बात कही । मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह में नगर पंचायत क्षेत्र के सभी नालों की सफाई प्रारंभ करने की बात कही ताकि नपं क्षेत्र में बाढ़ के समय पर अनावश्यक जलजमाव की समस्या उत्पन्न ना हो । एसडीओ ने बिईओ को ऊंचे स्थलों का भौतिक सत्यापन हेतु निर्देश दिया। वही उन्होंने कहा कि कार्यो के निष्पादन में इसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद , एमओ अनिल कुमार मंडल, भाजपा नेता वरुण झा, कांग्रेस नेता शौकत आलम, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post कटिहार में हुई लूट एवं हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्द्भेदन
Next post कोविड टिकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने की बैठक दिए निर्देश ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial