कटिहार में हुई लूट एवं हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्द्भेदन
कटिहार में 1 सप्ताह पूर्व 16 मई को दिनदहाड़े कैशियर से हुई लूट एवं हत्या के मामले में कटिहार पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आज मामले का उद्भेदन कर दिया।
क्या क्या हुआ बरामद
कटिहार पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए एक मास्टरमाइंड सहित तीन अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटी गई रकम में से 50 हजार नगद सहित घटना में उपयोग किया गया एक देसी पिस्टल , घटना के समय रैकी में उपयोग किया गया कुल 5 मोबाइल फोन , एवं घटना में उपयोग किया गया एक स्कूटी बाइक बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

गिरफ्तार अपराधियों में गौतम कुमार साह उम्र 22 वर्ष पिता बनारसी शाह साकिन छीटाबाड़ी थाना मुफ्फसिल , राहुल कुमार मल्लिक उम्र 25 वर्ष पिता बबन मलिक साकिन कॉलोनी नंबर 2 नगर थाना कटिहार, साहिब दास उम्र 30 वर्ष पिता गौतम दास उर्फ बावला दास सागर कुमार उम्र 23 वर्ष पिता गौतम दास एमजी रोड नगर थाना कटिहार शामिल है।
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि घटना का मास्टरमाइंड मृतक का सहकर्मी है जो उसी शोरूम में काम करता है। जो 2 दिन पूर्व छुट्टी लेकर सभी घटना को अंजाम देने में लगा रहा । ज्ञात हो कि 16 भी को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसा चौक स्थित जिले के सबसे बड़े हीरो मोटोकॉर्प मोटर बाइक शोरूम आयशा मोटर्स के कैशियर रजत प्रतीक सिंह से अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट व हत्या जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया था। दिन के करीब 3:00 बजे कैसियर रजत प्रतीक अपने एक सहकर्मी सूरज कुमार के साथ शोरूम के निकट महज 70 मीटर की दूरी पर अवस्थित स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में शोरूम के सेल्स का कुल 6 लाख 66 हजार नगद राशि बैग में भरकर पैदल ही बैंक में जमा करने जा रहे थे । उसी बीच घात लगाए अपराधियों ने लूट की नियत से घटना को अंजाम देते हुए रजत प्रतीक पर जानलेवा हमला करते हुए दनादन फायर कर उसके हाथों में रखा बैग छीनकर फरार हो गया था। इस फायर में 2 गोली रजत प्रतीक के सीने में जा लगी और इलाज के लिए केएमसीएच पहुंचने से पूर्व ही उनकी मौत हो गई थी।
