बसेरा योजना-2 से भूमिहीन परिवारों के घर का सपना होगा साकार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकार ने गरीब एवं भूमिहीन परिवारों को बड़ी सौगात दी। बसेरा योजना-2 के तहत मनिहारी प्रखंड के 88 चयनित पात्र लाभुकों में से 10 को भूमि का बासगीत पर्चा उपलब्ध कराया गया। शेष लाभुकों को एसटी आयोग के सदस्य तल्लु बासकी के 16-17 अगस्त के दो दिवसीय कटिहार प्रवास के दौरान पर्चा वितरित किया जाएगा। बासगीत पर्चा मिलने से वर्षों से जमीन और पक्के आशियाने की प्रतीक्षा कर रहे लाभुकों के चेहरे पर खुशी दिखी। अंचलाधिकारी चंद्र कुमार ने बताया कि योजना का उद्देश्य भूमिहीन एवं आवासहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराकर स्थायी आशियाना मुहैया कराना है। उन्होंने बताया कि मनिहारी अंचल क्षेत्र में करीब 300 अन्य पात्र लाभुकों को भी योजना से आच्छादित करने की दिशा में कार्य जारी है। लाभुकों ने सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब अपने घर का सपना पूरा होने की उम्मीद जगी है।
More Stories
मनिहारी में सांसद निधि से हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में थाना के सामने चौहट्टी रास्ते के पास सार्वजनिक...
देशभक्ति के रंग में रंगा मनिहारी, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पूरे मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल...
सागर पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त समारोह, विधायक संगीता देवी ने बच्चों के अनुशासन की जमकर की सराहना
(मो0 सनाउल्लाह | बारसोई ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत काजीटोला स्थित सागर पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त के शुभ अवसर पर...
भवानीपुर में पंचायत सरकार भवन की प्रस्तावित भूमि पर ग्राम सभा की मुहर
बारसोई (डेस्क) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज भवानीपुर में पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर लंबे समय से...
मखाना उत्पादों से किसानों की बढ़ेगी आमदनी।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले में मखाना उत्पादन के साथ मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने की आत्मा की पहल...
सहयोग शिविर को लेकर भवानीपुर पंचायत में जागरूकता अभियान, हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन रवाना
(मो0 सनाउल्लाह | बारसोई ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत में आगामी सहयोग शिविर को लेकर पंचायत स्तर पर व्यापक...
