सहयोग शिविर को लेकर भवानीपुर पंचायत में जागरूकता अभियान, हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन रवाना
(मो0 सनाउल्लाह | बारसोई )
बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत में आगामी सहयोग शिविर को लेकर पंचायत स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। भवानीपुर पंचायत के मदरसा अंजुमन इस्लामिया, ग्वालटोला में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस अवसर पर भवानीपुर पंचायत के मुखिया नुरुल इस्लाम उर्फ नुरुल एवं उपमुखिया प्रतिनिधि नुरुल इस्लाम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। उनके साथ वार्ड सदस्य मोहम्मद अंसार, मोहम्मद मुजम्मिल, श्यामल राय, वार्ड सदस्य मो० नदीम हैदर,सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।प्रचार वाहन के माध्यम से पूरे पंचायत क्षेत्र में माइकिंग कर ग्रामीणों को सहयोग शिविर की जानकारी दी गई और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष रखने की अपील की गई।
More Stories
मनिहारी में सांसद निधि से हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में थाना के सामने चौहट्टी रास्ते के पास सार्वजनिक...
देशभक्ति के रंग में रंगा मनिहारी, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पूरे मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल...
सागर पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त समारोह, विधायक संगीता देवी ने बच्चों के अनुशासन की जमकर की सराहना
(मो0 सनाउल्लाह | बारसोई ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत काजीटोला स्थित सागर पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त के शुभ अवसर पर...
भवानीपुर में पंचायत सरकार भवन की प्रस्तावित भूमि पर ग्राम सभा की मुहर
बारसोई (डेस्क) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज भवानीपुर में पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर लंबे समय से...
मखाना उत्पादों से किसानों की बढ़ेगी आमदनी।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले में मखाना उत्पादन के साथ मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने की आत्मा की पहल...
बसेरा योजना-2 से भूमिहीन परिवारों के घर का सपना होगा साकार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकार ने गरीब एवं भूमिहीन परिवारों को बड़ी सौगात दी। बसेरा...
