April 30, 2026

अभाविप ने जिले के विद्यालयों में व्याप्त विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों को लेकर डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद को सौंपा ज्ञापन

Read Time:3 Minute, 2 Second

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिले भर के सभी विद्यालयों में व्याप्त समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद को सौंपा। ज्ञापन सौंपने के पश्चात अभाविप के विश्वविद्यालय संयोजक आशीष झा जी ने कहा कि अभाविप हमेशा शैक्षणिक समस्याओं को दूर करने को लेकर सक्रिय रहती है,इसी परिपेक्ष्य में पूरे जिले के सभी शैक्षणिक समस्याओं को लेकर बिहार के माननीय उप मुख्यमंत्री महोदय से मिलना हुआ।आगे आशीष झा ने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी विधि महाविद्यालयों के मान्यता रद्द होने को कारण हजारों नामांकित छात्रों का भविष्य अंधकार मय है। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के लिपिक संजय सिंह जिन पर भ्रष्टाचार व विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को इंस्पेक्शन के नाम पर डरा कर पैसे की वसूली के कई आरोप हैं,उन्हें जल्द से जल्द जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से स्थानांतरित किया जाना चाहिए व उसके आय से अधिक संपत्ति की जांच होनी चाहिए।इस विषय पर जिला संयोजक विक्रांत सिंह ने बताया कि माननीय उपमुख्यमंत्री महोदय ने आश्वासन दिया कि लॉ कॉलेज व लिपिक संजय सिंह पर जल्द ही उचित कार्यवाही की जाएगी।आगे उन्होंने कहा कि पूरे जिले के सभी विद्यालयों के शिक्षककर्मी लिपिक संजय सिंह से पीड़ित हैं,मानों शैक्षणिक संस्थानों में उन्होंने गंध मचा रखी है। यदि लिपिक पर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो अभाविप यहीं चुप नहीं बैठेगी ,बल्कि उनके आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग व सभी दोषियों पर उचित कार्यवाही होने तक आंदोलन जारी रखेगी साथ ही लॉ कॉलेज के की मान्यता को लेकर को भी दिक्कतें आ रही है वो जल्द से जल्द दूर हो ताकि छात्रों का भविष्य जो पिछले तीन साल से अंधकार मय है वो संवर सके।इस अवसर पर अभाविप के नगर सह मंत्री कमल ठाकुर, नगर प्रमुख रोहन प्रसाद , अनिकेत प्रियदर्शी उपस्थित थे।

Previous post सालमारी ढोलमारा मैदान में 24 प्रहर संकीर्तन के विसर्जन में झूमे कृष्णभक्त
Next post बलवा पंचायत में सरकारी भवन का नहीं मिल रहा है लाभ रखरखाव के अभाव में भवन बना खंडहर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial