बलवा पंचायत में सरकारी भवन का नहीं मिल रहा है लाभ रखरखाव के अभाव में भवन बना खंडहर
हसनगंज प्रखंड के बलवा पंचायत मैं 86 लाख की लागत से बनी पंचायत सरकार भवन बेकार पड़ा हुआ है और भवन खंडहर का रूप ले लिया है। जिसका उद्घाटन 13जून 2013मे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कमलों द्वारा संपन्न हुआ था। वही स्थानीय विधायक सह उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद 31जनवरी 2016 को इसका उद्घाटन किया था।जो सरकारी कार्यालयों का लाभ देने के लिए बनाया गया था। भवन के 6 वर्ष पूर्व से भवन बेकार पड़ा है। और बाहरी हिस्सा जमीन का धंसने लगा है। साथ ही खिड़की दरवाजे टूटने लगी है। बरसात के मौसम में कीचड़ और जंगल का भी बसेरा है। विभागीय उदासीनता से लोगो को भवन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं पंचायत के मुखिया कन्दलाल मुर्मू और सरपंच गजेंद्र नाथ शर्मा ने बताया की प्रत्येक मंगलवार को ग्राम कचहरी के बैठक होती है। कभी-कभी पंचायत स्तर पर होने वाली बैठक में आपसी पंचायतों को कार्य को लेकर बैठक की जाती है।साथ ही एक कार्यपालक रोज बैठती है। और भवन में किसी तरह का कार्य नहीं होता है। और जिसके वजह से पंचायत के लोग अपने कार्यों को लेकर लंबी दूरी तय कर प्रखंड व अंचल कार्यालय आना पड़ता है। साथ ही साफ सफाई के लिए किसी की नियुक्ति नहीं होने से भवन गंदा पड़ा रहता है।
More Stories
मनिहारी में रक्तदान शिविर: पांच दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का...
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
