August 16, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्ष सुरक्षा का किया संकल्प

Read Time:2 Minute, 45 Second

कदवा से कौशल मोहली

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के कदवा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेगछिया में मनरेगा के तहत मनरेगा अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्ष सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मनरेगा के डीपीओ पंकज कुमार ने मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों को पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सरकारी कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से पौधरोपण की अपील की।साथ ही कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु पूरे विश्व मे मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस मनाया जाता है।इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने के साथ दिन प्रतिदिन बढ़ रहे पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है। इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुर्शिद अंसारी, मुखिया अमृता कुमारी, जेई संजय कुमार, पीटीए राजन वर्मा, अंजुम, पीआरएस मनीष कुमार सहित अन्य कर्मियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। वहीं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जदयू नेता एवं कार्यकर्ता द्वारा वृक्षारोपण किया गया।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष शमीम इकबाल, जिला संगठन प्रभारी नीलू सिंह,पूर्व जदयू प्रत्याशी सूरज प्रकाश राय, मिठ्ठू साह, मनोज भारती सहित दर्जनों कार्यकर्ता प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश भगत के आवास पहुँच कर वृक्षारोपण किया।वही मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश भगत ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हम सभी जदयू परिवार के द्वारा वृक्ष लगाया गया ताकि हमे शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके।

Previous post कदवा में जदयू कार्यकर्ताओं ने की बैठक
Next post विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जदयू नेता एवं कार्यकर्ता किया वृक्षारोपण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial