April 4, 2026

पुलिस ने दवा व्यवसायी से रंगदारी मांगने वाले को किया गिरफ्तार

Read Time:2 Minute, 59 Second

कटिहार पुलिस ने दवा व्यवसायी से रंगदारी मामले का खुलासा किया हैं । पुलिस ने रंगदारी माँगने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं । कटिहार नगर थाने में जानकारी देते हुए एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के हरदयाल टॉकिज के समीप अवस्थित महर्षि मेंही मेडिकल हॉल के संचालक दवा व्यवसायी राजेश जायसवाल से अपराधियों ने कुछ दिन पूर्व ₹2लाख रंगदारी की माँग किया था । अपराधियों ने मोबाइल फोन पर रंगदारी नहीं देने पर मेडिकल संचालक को अंजाम भुगतने की भी धमकी दी जा रही थी । कटिहार पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष छापेमारी टीम का गठन किया । छापेमारी टीम के द्वारा लगातार आसूचना संकलन एवं तकनीकी सर्विसलांस की मदद से कांड का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपियों में एक मास्टरमाइंड नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान निवासी 25 वर्षीय भोला पासवान जबकि दूसरा फोन कर रंगदारी मांगने वाला नगर थाना क्षेत्र के ही राजेंद्र ग्राम निवासी 22 वर्षीय कुणाल पासवान शामिल है। एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपियों ने दवा व्यवसायी को धमकी दी थी कि यदि नजराना नहीं मिला तो अंजाम बहुत बुरा होगा । उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और सीम को भी बरामद किया है । पुलिस की माने तो दोनों गिरफ्तार आरोपियों के नगर थाना क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आधे दर्जन से अधिक कांड में लंबे अपराधिक इतिहास हैं । वह विभिन्न मामलों में आरोपी भी रहा है । फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है और पूरे मामले की अनुसंधान कर रही है।छापेमारी टीम में नगर थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ,पुलिस अवर निरीक्षक रूपेश कुमार रंजन, मुकेश कुमार, पंकज प्रताप , सुनील कुमार सहित जिला सशस्त्र एवं गृह रक्षक शामिल है।

Previous post कटिहार में छह आरोपियों को न्यायालय ने सुनाया आजीवन कारावास की सजा
Next post सिंगल यूज प्लास्टिक बंदी को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने चलाया छापेमारी अभियान ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial