मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रेल थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर में गश्ती के दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में गिरफ्तार युवक की पहचान कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हपला मखदुमपुर निवासी स्वर्गीय डोमन मियां के 20 वर्षीय पुत्र मो. अफसर आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने लाया और मामले में जीआरपी थाना कांड संख्या 11/26 दर्ज किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद मोबाइल के संबंध में आगे की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह मोबाइल कहां से चोरी किया गया था। पुलिस अन्य मामलों में भी युवक की संलिप्तता खंगाल रही है।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
