भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह किसान रमेश महतो की मौत के बाद सोमवार को पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद उनके घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि रमेश महतो की असमय मौत बेहद दुखद है। मृतक की चार पुत्रियां हैं, सभी की शादी हो चुकी है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि मुआवजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीओ को क्षेत्र के गहरे पानी वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां लाल कपड़ा लगाने का निर्देश दिया, ताकि लोग सावधान रहें। बताया गया कि 55 वर्षीय रमेश महतो शनिवार शाम भैंस को नदी पार कराने के दौरान भासना धार की तेज धारा में बह गए थे। करीब 18 घंटे की खोजबीन के बाद स्थानीय गोताखोरों ने उनका शव बरामद किया था। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। मौके पर सीओ कृष्ण मोहन कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, भाजपा नेता ज्योतिष कांत कुंअर, कृत्यानंद महतो, चंदन कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
