August 14, 2026

मनिहारी में रक्तदान शिविर: पांच दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

Read Time:1 Minute, 31 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पांच दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया।यह शिविर मंच के संस्थापक श्याम वर्धन के जन्मदिन पर आयोजित किया गया था। विधायक सहित अन्य गणमान्य लोगों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह, नगर स्वच्छता पदाधिकारी आरुष कुमार, चिकित्सकों, पत्रकारों, वार्ड पार्षदों और बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह से रक्तदान किया।विधायक ने आयोजकों और रक्तदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का पुनीत कार्य है। प्रभारी डीएसपी आशिफ आलम, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा भी मौजूद थे। शिविर का संचालन डा. बृजेश नंदन की निगरानी में हुआ।

Previous post मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Next post मनिहारी में 5 दिन बाद समाप्त हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, बहाल हुई सफाई व्यवस्था।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial