मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी गोदाम के पास छापेमारी कर 13.69 ग्राम स्मैक बरामद की। इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है। मौके से पुलिस ने छह लाइटर भी जब्त किए हैं।वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व में गठित टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एसएफसी गोदाम के पास कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश दी। पुलिस को देखते ही पांचों भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।तलाशी में मो. शहबाज (25), पिता मो. इब्राहिम, निवासी बलदिया बाड़ी, रवि कुमार (35), पिता अशोक सिंह, निवासी बीएन रेलवे कॉलोनी और पप्पू कुमार (21), पिता रामजनम महतो, निवासी नया टोला मनिहारी के पास से कुल 13.69 ग्राम स्मैक बरामद हुई। वहीं दो नाबालिग भी पकड़े गए।पुलिस ने तीनों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। दोनों बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया चल रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
