सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पिछले तीन दिनों से जारी हड़ताल के चलते शहर के कई मोहल्लों में जगह-जगह कूड़े का ढेर लग गया है। सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कचरे से दुर्गंध फैल रही है। इससे आम लोगों को आवागमन और दैनिक जीवन में काफी परेशानी हो रही है। साथ ही संक्रामक बीमारियों फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।सफाई कर्मचारी सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी का भुगतान करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि वे शहर की स्वच्छता की रीढ़ हैं, लेकिन उन्हें समय पर उचित वेतन नहीं मिल रहा है।नगर पंचायत के स्वच्छता पदाधिकारी आरुष कुमार ने बताया कि समस्या समाधान के लिए पहल की जा रही है। कर्मियों को वार्ता के लिए बुलाया गया है और संवेदक को शीघ्र समाधान का निर्देश दिया गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए अनुमंडल पदाधिकारी से दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति का अनुरोध भी किया गया है।
Previous post
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
