सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज)
सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ऐतिहासिक भारीडीह शिव मंदिर और बघुवाकोल शिव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही दोनों शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिला, पुरुष एवं बच्चे हाथों में पूजा की थाली, फूल, बेलपत्र, दूध और गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान के साथ पूजन कर जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, फूल, फल एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित की।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
