गोपनीय पूछताछ हेतु बारसोई पहुंचे NIA की चार सदस्यीय टीम, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर ।

बुधवार कि सुबह NIA (National Investigation Agency) की चार सदस्यीय टीम दलबल के साथ बारसोई पहुंचे। इस दौरान बारसोई प्रखंड के चांदपारा पंचायत स्थित धचना गांव में लगभग 6 घंटे तक जांच पड़ताल करते देखे गए। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी अनुसार पदाधिकारी एवं पुलिसबल द्वारा पूरे क्षेत्र का घेराबंदी करते हुए जांच पड़ताल किया गया । किसी भी लोग को इस जांच पड़ताल के दायरे में आने से मनाही था । जानकारों का कहना है कि यह पहली बार है कि देश की सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा जांच एजेंसी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के टीम बारसोई की धरती पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है यानी मामला काफी जटिल है और देश से जुड़ें है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह मामला देश के आंतरिक सुरक्षा एवं सहारनपुर में घटित टेररिस्ट कांड से संबंधित है । हालांकि इस संबंध में NIA के अधिकारी को PublicNews24 के पत्रकार Manoranjan Saha ने सीधे सवाल पूछने पर उन्होंने किसी प्रकार की जटिल मामला होने की बात से साफ इन्कार किया और जांच पड़ताल के संबंधित किसी भी जानकारी को बताने से बचते देखे गए । गोपनीय जानकारी देश हित मैं होने की वजह से यह जांच पड़ताल संबंधित सुचनाएं गोपनीय रखी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी है कि मामला टेरर फंडिंग से जुड़ी हुई हो सकती है। स्थानीय लोगों से पुछताछ में मिली जानकारी अनुसार धचना गांव के रहने वाले एक छात्र मो० नूर अख्तर जो कि साहनपुर स्थित एक मदरसे में पढ़ने के लिए गया था। जहां इस छात्र कि संबंध देश के दुश्मनों यानी किसी आतंकवादी संगठन के साथ होने की सूचना गांव में है। इसी तार के सहारे NIA टिम इनके पेतृक गांव धचना पहुंचे। बता दें कि दबि जूबान में यह घटनाक्रम गांव में लगभग ढाई महीने पूर्व से ही चर्चित है। मो० नूर का संबंध देश के दुश्मनों से है इसके एक साथी को मो० अखिल को NIA ने पहले ही गिरफ्तार किया है जिसके निशानदेही पर यह यह जांच हो सकती है । और अभी देश में घटित सांप्रदायिक घटनाओं में इनकी तार जुड़े होने की अथवा फंडिंग की संभावना से इंकार नहीं की जा सकती है । जांच पड़ताल के क्रम में पहाड़पुर मदरसा से मो० नूर अख्तर के चाचा मो० रिजवान को पूछताछ के लिए लाया गया था। जिसे पुछताछ के बाद छोड़ दिया गया। सूत्रों से खबर है इनके यहां कई आपत्तिजनक साहित्य एवं कई अहम दस्तावेज मिलने की चर्चा है। चर्चा यह भी है कि हाल के दिनों में देश के कई कोने में हुए उपद्रव का तार बारसोई से जुड़े हो सकता है, एक चर्चा यह भी है की हाल के दिनों में आजमनगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म को सांप्रदायिकता के रंग दिए जाने की कोशिश हो रहा था उससे जुड़ कर भी एनआईए टीम जांच करने की खबर है । हालांकि आधिकारिक रूप से कोई भी इस मामले पर कुछ कहने के लिए तैयार नहीं है। NIA के तरफ से आधिकारिक पुष्टि के उपरांत ही यह मामला स्पष्ट हो पाएगा । क्योंकि मामला स्पष्ट नहीं होने से अटकलें और चर्चाओं का बाजार गर्म है ।
